5 चीजों के साथ कभी नहीं खाना चाहिए दही, पाचन सुधरने की बजाय होगा काम तमाम
रोजाना एक कटोरी दही खाना आपकी सेहत को अनगिनत फायदे पहुंचा सकता है, लेकिन अगर आप इसे गलत फूड्स के साथ खाते हैं तो यह शरीर के लिए टॉक्सिक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं दही के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए
दही, जिसे इंग्लिश में योगर्ट कहा जाता है, पोषक तत्वों और प्रोबायोटिक्स से भरपूर सेहत के लिए एक सुपरफूड है। जिसे संतुलित आहार में विशेष जगह दी जाती है। हर रोज दही का सेवन करना आपकी सेहत को कई तरह के फायदे दिला सकता है।
रोजाना सिर्फ एक कटोरी दही का सेवन करना आपके पाचन को सुधारने, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने, हड्डियों को मजबूत करने और स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि दही को खाने के कुछ रूल भी हैं जिनके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं।
अगर आप दही के फायदे पाने के लिए इसे अलग-अलग चीजों के साथ पेयर करना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है, क्योंकि आज हम जानेंगे कि 5 ऐसी चीजों के बारे में जिनके साथ दही का सेवन शरीर के लिए टॉक्सिक साबित हो सकता है।
इन चीजों के साथ दही को खाने से बचें
दही बेशक एक सुपरफूड है, जो आपके गट हेल्थ, बोन हेल्थ, इम्यूनिटी के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से स्किन और बालों की सेहत को बूस्ट करने में भी मदद मिलती है। लेकिन अगर आप दही को गलत चीजों के साथ मिलाकर खाते हैं तो यह फायदा पहुंचाने की जगह सेहत के लिए टॉक्सिक बन जाता है। और यकीन मानिए आप भी इन टॉक्सिक कॉम्बिनेशन का सेवन सालों से करते आ रहे हैं। न्यूट्रिशनिस्ट डिंपल जांगड़ा ने ऐसे फूड आइटम्स की जानकारी दी है, जिनके साथ दही को मिलाने से बचना चाहिए।
दूध के साथ दही
दूध के साथ कभी भी दही का सेवन न करें। यह एक वर्जित संयोजन है। यहां तक कि जब आप अपने लिए दही चावल बनाएं तो उसमें भी ऊपर से दूध न डालें। इसका कारण ये है कि, ये दोनों मेटाबॉलिक प्रोसेस के दो अलग-अलग चरण से होकर गुजरते हैं। दही को पहले ही गर्म और फर्मेंट किया जा चुका है, और दूध को केवल उबाला गया है। जब वे एक-दूसरे के साथ रिएक्ट करते हैं, तो गट हेल्थ से संबंधित समस्याएं पैदा कर सकते हैं। ऐसे में दूध और दही को एक साथ खाने से बचें।
फल के साथ दही
आपने भी ये कॉम्बिनेशन कभी न कभी जरूर ट्राई किया होगा। खासकर, व्रत में लोग दही के साथ तरह-तरह के फलों को मिलाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह एक टॉक्सिक कॉम्बिनेशन है।
इससे ब्लोटिंग, गैस और अस्वस्थ गट माइक्रोबायोम जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो आप बिल्कुल भी महसूस नहीं करना चाहते होंगे। ऐसे में फल के साथ दही मिलाकर खाने से बचें।
खट्टे खाद्य पदार्थों के साथ दही
ऐसे कई तरह के पकवान हैं, जिनमें कुकिंग के दौरान दही का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि नींबू, टमाटर और इमली जैसे खट्टे खाद्य पदार्थों के साथ दही का सेवन वर्जित है। इससे लीकी गट सिंड्रोम हो सकता है। ऐसे में इन कॉम्बिनेशन से दूर रहें।
सब्जियों के साथ दही
टमाटर, आलू, बैंगन, मिर्च जैसी नाइटशेड सब्जियों के साथ भी दही के सेवन की मनाही होती है। दरअसल, इन नाइटशेड सब्जियों में (आलू को छोड़कर) आमतौर पर बहुत सारे बीज होते हैं। इनसे सूजन, गैस्ट्राइटिस, डायरिया, आईबीएस के लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं। आलू को कभी भी दही के साथ मैरीनेट न करें, भले ही वह कितना भी लजीज क्यों न लगे।
चीज के साथ दही
यह भी आयुर्वेद में एक वर्जित संयोजन है। इसका कारण ये है कि पनीर को दही की तुलना में कहीं अधिक समय तक फर्मेंट किया जाता है। चीज कई दिनों तक फर्मेंट होता है। ऐसे में जब दोनों एक साथ मिलाए जाते हैं, तो वे गंभीर सूजन, गैस्ट्राइटिस, आईबीएस, आईबीडी लक्षण पैदा कर सकते हैं। ऐसे में चीज के साथ दही को मिलाने से बचने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।


0 टिप्पणियाँ